इंटर्नशिप के लिए चार जून तक करें आवेदन
गाजीपुर, मई 29 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद न्यायाधीश धमेंद्र कुमार पाण्डेय के निर्देश पर गाजीपुर में संचालित विधि कॉलेज के छात्रों के लिए ग्रीष्मकालीन इण्टर्नशिप कार्यक्रम का आयोजन छह जून से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से किया जा रहा है। इस इण्टर्नशिप कार्यक्रम के तहत विधि छात्रों को विधिक सेवा अधिनियम के विषय में एवं विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से संचालित योजनाओं के विषय में जानकारी दी जाएगी। पूर्णकालिक सचिव नीरज गोंड ने बताया कि ग्रीष्मकालीन इण्टर्नशिप प्रोग्राम में विधि छात्र छात्रायें जो कि पांच वर्षीय अथवा तीन वर्षीय एलएलबी और एलएलएम पाठ्यक्रम में अध्ययनरत है। साथ ही ग्रीष्मकालीन इण्टर्नशिप प्रोग्राम में भाग लेने के लिए इच्छुक है। वह विधि छात्र अपने आवेदन पत्र सम्बन्धित कालेज के विभागाध्यक्ष के नामांकन पत्र के साथ स्वयं उपस्थित हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.