काशीपुर, अप्रैल 9 -- दीप पाठक, काशीपुर। चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राइम मिनिस्टर इंटर्नशिप के तहत गुरुवार को छात्राओं के पंजीकरण के लिए एक कार्यशाला हई। इसमें उपस्थित छात्राओं का तत्काल पंजीकरण किया गया। कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर विजेंद्र कुमार ने योजना की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. कीर्ति पंत, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दीपिका गुडिया आत्रेय, डॉ. वंदना सिंह, डॉ. रमा अरोरा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दीपा चनियाल, डॉ. गीता मेहरा, डॉ. अंजलि गोस्वामी, डॉ. रंजना, डॉ. ज्योति रावत, शीतल अरोरा, डॉ. ज्योति गोयल, प्राची धौलाखंडी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...