मुजफ्फरपुर, जून 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। इंटर्नशिप के लिए निर्देश आया है कि अब छात्र-छात्राओं से किसी भी तरह की राशि नहीं ली जाएगी। विवि ने इंटर्नशिप के लिए कॉलेजों को निर्देश भेज दिया है, लेकिन फीस के मसले पर मामला अटका हुआ है। इससे पहले विवि स्तर पर 19 कंपनियों को इंटर्नशिप कराने के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। उस समय छात्र छात्राओं को राशि देनी थी। अब राशि नहीं देनी है तो क्या यह शॉर्टलिस्ट कंपनी बिना राशि के इंटर्नशिप कराएगी। डेढ़ लाख छात्र-छात्राओं का इंटर्नशिप कैसे होगा, यह मामला अब भी फंसा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...