गाज़ियाबाद, मई 8 -- गाजियाबाद, वंदना। लालकुआं स्थित जेएसआर बैंक्ड ट्रैक में 10 मई को चौथी इंटरस्कूल स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों के लगभग 600 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। यूपी स्पीड स्केटिंग एसोसिएशन के सचिव रवि कुमार वर्मा ने बताया कि इसमें खिलाड़ियों को अपने कौशल, खेल भावना दिखाने का मौका मिलेगा। इस आयोजन का उद्देश्य जमीनी स्तर पर स्पीड स्केटिंग को बढ़ावा देना व युवाओं को खेलों में भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.