हमीरपुर, अगस्त 30 -- मौदहा, संवाददाता। रेलवे ने मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-कानपुर और कानपुर-चित्रकूट इंटरसिटी एक्सप्रेस के संचालन समय में बदलाव किया है। नया समय सात सितंबर से प्रभावी होगा। ट्रेन के समय में बदलाव से रागौल स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी, लेकिन उन्हें नए समय का विशेष ध्यान रखना होगा। यह भी पढ़ें- चित्रकूट से चलकर लखनऊ व प्रतापगढ़ पहुंचेगी इंटरसिटीनए समय के अनुसार ट्रेन का कार्यक्रम रेलवे के अनुसार सात सितंबर से चित्रकूटधाम कर्वी स्टेशन से इंटरसिटी एक्सप्रेस दोपहर एक बजे रवाना होकर दोपहर तीन बजे रागौल स्टेशन पहुंचेगी। पहले यह ट्रेन शाम चार बजे रागौल पहुंचती थी। इसके बाद ट्रेन हमीरपुर रोड होते हुए शाम 5:55 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी और उन्नाव के रास्ते लखनऊ होते हुए रात 11:35 बजे प्रतापगढ़ पहुंचेगी। आठ स...