गोंडा, अप्रैल 9 -- गोंडा, प्रमुख संवाददाता। गोंडा होकर जाने वाली गोरखपुर- लखनऊ जं-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत करीब चार ट्रेनें 10 दिन तक निरस्त रहेंगी। 29 अप्रैल से 08 मई तक 15031/15032 इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि गोरखपुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-पांच और छह पर फुट ओवरब्रिज के निर्माण कार्य के लिए रेलवे ने ब्लॉक देने का फैसला किया है। इसके चलते गोंडा से होकर जाने वाली कई ट्रेनों निरस्तीकरण, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन किया गया है। सीपीआरओ के मुताबिक 30 अप्रैल से 09 मई तक चलने वाली 05131/05132 गोरखपुर-बहराइच-गोरखपुर विशेष गाड़ी, 55031/55032 गोरखपुर-गोंडा-गोरखपुर सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। इसके अलावा 29 अप्रैल से 09 मई तक 15070 ऐशबाग- गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर नकहा...