सहरसा, सितम्बर 25 -- सहरसा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गुरुवार को सहरसा-राजेन्द्रनगर अप डाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रही। रूट डायवर्ट किए जाने की वजह से राज्यरानी एक्सप्रेस पटना की बजाय सोनपुर गई और वहीं से चली। जनसेवा एक्सप्रेस सहित पांच ट्रेनें लेट रही। सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हुई। इंटरसिटी और राज्यरानी के परिचालन में बदलाव की वजह नए राजेन्द्र पुल का दोहरीकरण और यार्ड से जोड़ने के लिए एनआई व प्री एनआई कार्य को लेकर लिया गया ट्रैफिक ब्लॉक बनी। वहीं जनसेवा सहित पांच ट्रेनों के विलंब परिचालन की वजह सिमरी बख्तियारपुर-कोपरिया रेलखंड के गोरगामा ढाला स्थित रेलवे फाटक 14 सी पर बन रहे आरओबी के गर्डर लांचिंग कार्य को लेकर लिया गया ट्रैफिक ब्लॉक बनी। पूर्णिया कोर्ट से अमृतसर जा रही जनसेवा एक्सप्रेस को सोनवर्षा कचहरी से ही नियंत्रित कर च...