इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
मुंगेर, जून 24 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर-रतनपुर रेलखंड पर मंगलवार की सुबह हुए रेल हादसे में 75 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद रेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हादसे के कारण करीब डेढ़ घंटे तक इस महत्वपूर्ण रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं और यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। मृतक की पहचान मुंगेर जिले के नया रामनगर थाना क्षेत्र निवासी स्वर्गीय धनी लाल यादव के पुत्र ललित यादव (75 वर्ष) के रूप में हुई है। मंगलवार सुबह करीब 7:06 बजे मालदा कंट्रोल को सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 13401 अप भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.