प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 30 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर मंगलवार को दो ट्रेन निरस्त रहीं। वहीं, विलंब से जंक्शन पहुंची कई ट्रेनों का यात्री इंतजार करते नजर आए। पद्मावत एक्सप्रेस के कोच में प्रवेश के लिए कई यात्रियों ने आपात खिड़की का सहारा लिया। मंगलवार को लखनऊ चारबाग से वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस, जंक्शन से वाराणसी जाने वाली पैसेंजर निरस्त रहीं। आनंद विहार से पुरी जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस 1 घंटे 27 मिनट, वाराणसी से लखनऊ चारबाग जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस 1 घंटे, वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 4 घंटे 41 मिनट, वाराणसी से जंक्शन आने वाली पैसेंजर 2 घंटे विलंब से पहुंची। शाम के समय जंक्शन से दिल्ली को जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस में सवार होने के लिए यात्रियों की भीड़ जुटी ...