मधुबनी, अप्रैल 5 -- झंझारपुर। झंझारपुर-निर्मली रेलखंड पर ट्रेनों को निशाना बनाकर पत्थरबाजी करने वाले उपद्रवियों के खिलाफ आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। लगातार मिल रही शिकायतों और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता में रखते हुए आरपीएफ ने एक उपद्रवी को धर दबोचा है। पकड़े गए युवक की पहचान झंझारपुर के अररिया संग्राम थाना क्षेत्र स्थित खड़ौआ निवासी भीम कुमार सदाय के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ महीनों से इस रेलखंड पर पत्थरबाजी की घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई थीं। उपद्रवी तत्वों द्वारा प्राय: हर दिन ट्रेनों को निशाना बनाया जा रहा था। इसी क्रम में दो दिन पूर्व शुक्रवार को तमुरिया स्टेशन से खुलने के बाद जोगवनी से दानापुर जा रही 13211 इंटरसिटी एक्सप्रेस पर भी पत्थरबाजी की गई थी। इस घटना में ट्रेन के दो एसी कोच के शीशे बुरी तरह क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.