उरई, अप्रैल 2 -- उरई। उ.म. रेलवे झांसी मंडल द्वारा मेगा ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक के कारण पूर्व में निरस्त की गई कुछ ट्रेनों के संचालन को अब आंशिक रूप से बहाल किया गया है। यह जानकारी झांसी मंडल के पीआरओ ने दी। उन्होंने बताया कि अब नए सिरे से 11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी लखनऊ इंटरसिटी: 3 से 13 अप्रैल तक गोविंदपुरी स्टेशन तक चलेंगी। वहीं, 64701 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी लखनऊ चारबाग मेमू फतेहपुर तक संचालित की जाएगी। कानपुर से लखनऊ चारबाग के मध्य रद्द रहेगी। इसके अलावा 64702 लखनऊ चारबाग वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी फतेहपुर से संचालित की जाएगी। कानपुर ब्रिज साउथ बैंक स्टेशन के मध्य ब्रिज संख्या 110 पर काम कराने के लिए मेगा ब्लाक लिया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...