सीतापुर, मार्च 23 -- सीतापुर। कजियारा से मिरदही टोला होकर श्यामनाथ आने वाले रास्ते की इंटर लॉकिंग ईंटें उखड़ गई हैं। जिससे रास्ता खस्ताहाल हो गया है। लोगों को इस मार्ग से गुजरना मुश्किल हो रहा है। मोहल्ला निवासी नितीश कुमार, मनोज, शैलेस का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इंटर लॉकिंग मार्ग काफी पुराना हो गया है। जिससे राहगीरों को दिक्कत हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...