भदोही, जून 30 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर पंचायत ज्ञानपुर के बालीपुर मुहल्ले में रहने वालों का जीवन नारकीय हो गया है। नागरिकों को जल जमाव की समस्या से कब निजात मिलेगा लोग समझ नहीं पा रहे हैं। नाला सफाई और मरम्मत के नाम पर प्रत्येक वर्ष लाखों खर्च हो रहा है, लेकिन विडंबना ही है कि समस्या जस का तस बना हुआ है।

बालीपुर मुहल्ले की समस्याएं बालीपुर मुहल्ले में तो बारहों महीना नाले का गंदा पानी जमा रहता है। बरसात के पूर्व नपं प्रशासन द्वारा नाला निर्माण, मरम्मत और सफाई के नाम पर लाखों रूपया खर्च हो गया। लेकिन विडंबना ही है कि जलजमाव की समस्या जस का तस बना हुआ है। बालीपुर मुहल्ले में पानी निकासी व्यवस्था वर्षों से ध्वस्त हो गई है। कई स्थानों पर नाला क्षतिग्रस्त होने के साथ ही कूड़ा-कचरा से पट गया है। ऐसे में एक घंटे बरसात होते ही गंदा पानी जगह-जग...