रांची, जून 25 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 का विज्ञापन झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने जारी कर दिया है। 326 पदों पर नियुक्ति होगी। इस प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, बहुद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता, कनीय क्षेत्रीय अन्वेषक, वेटरीनरी सहायक-चिकित्सा सहायक, कीट संग्रहकर्ता और मत्स्य मात्सियकी तकनीकी सहायक के कुल 326 पदों पर नियुक्ति होगी। इसके लिए 20 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। अभ्यर्थी 19 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन भर सकेंगे। 20 अगस्त मध्य रात्रि तक परीक्षा शुल्क भुगतान कर सकेंगे और फोटो व हस्ताक्षर अपलोड कर आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेने के लिए लिंक उपलब्ध रहेगा। ऑनलाइन आवेदन में अभ्यर्थी 21 अगस्त से 23 अगस्त तक नाम, जन्म तिथि, मेल आईडी व मोबाइल नंबर छोड़ अन्य स...