इंटरमीडिएट वोकेशनल में 95.48 प्रतिशत छात्र सफल
रांची, मई 25 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से इंटरमीडिएट वोकेशनल परीक्षा-2026 का परिणाम सोमवार को जारी कर दिया गया। कुल 275 अभ्यर्थी नामांकित थे, 266 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 254 पास हुए। इंटरमीडिएट वोकेशनल में छात्र-छात्राओं के पास करने का प्रतिशत 95.48 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्ष 78.32 प्रतिशत की तुलना 17 फीसदी ज्यादा रहा। परिणाम घोषित करते हुए जैक अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर प्रयास करते रहने और अपने कौशल को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। परीक्षा के सफल संचालन के लिए शिक्षकों, विद्यालयों और परीक्षा से जुड़े सभी जैक के पदाधिकारी व कर्मचारी के योगदान की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.