बगहा, फरवरी 7 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय इंटरमीडिएट की परीक्षा जिले के 64 केदो पर संचालित हो रही है। जहां रोजाना जिले के वरीय पदाधिकारी केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान शहर के दो परीक्षा केदो पर अनियमितता सामने आई है। जिसके बाद केंद्र अधीक्षकों के साथ 11 लोगों से जिला शिक्षा पदाधिकारी ने स्पष्टीकरण की मांग की है। इसमें केंद्र अधीक्षकों के साथ-साथ मजिस्ट्रेट भी शामिल है। बीते पांच सालों में शायद यह पहली बार है जब केंद्राधीक्षकों के साथ परीक्षा में बतौर मजिस्ट्रेट ड्यूटी में लगे अधिकारियों से भी शोकॉज किया गया है। मामला गुरुवार का है,जब जिलाधिकारी तरणजोत सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉ शौर्य सुमन शहर में इंटरमीडिएट परीक्षा व्यवस्था का जायजा लेने निकले थे। इस दौरान उन्होंने विपिन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व एमजेके कॉलेज परीक्षा केंद्रों का औ...