लखीसराय, फरवरी 24 -- कजरा। इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य को लेकर जिला शिक्षा विभाग ने आवश्यक सूचना जारी की है। जारी निर्देश के अनुसार जिले के सभी उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को सह परीक्षकों का नियुक्ति पत्र 24 फरवरी 2026 तक अनिवार्य रूप से प्राप्त करना सुनिश्चित करना होगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम लखीसराय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के लिए नियुक्त सह परीक्षकों का नियुक्ति पत्र जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, लखीसराय से कार्यालय अवधि के दौरान प्राप्त किया जाएगा। निर्धारित तिथि तक नियुक्ति पत्र प्राप्त नहीं करने की स्थिति में संबंधित विद्यालय प्रधान की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...