इंटरमीडिएट में 91.20 प्रतिशत अंकों के साथ बुशरा जिला टॉपर
सहारनपुर, अप्रैल 24 -- सहारनपुर, संवाददाता। यूपी बोर्ड द्वारा गुरुवार को घोषित इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में इस बार बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, अम्बेहटा पीर की छात्रा बुशरा ने 500 में से 456 अंक (91.20 प्रतिशत) हासिल कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया और पूरे जनपद का नाम रोशन किया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। बुशरा की इस उपलब्धि से परिवार और स्कूल में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। जिले में दूसरे स्थान पर सिया राम इंटर कॉलेज, दीनारपुर गागलहेड़ी के अक्षित कुमार रहे, जिन्होंने 450 अंक (90 प्रतिशत) प्राप्त किए। यह भी पढ़ें- सहारनपुर में हाईस्कूल-इंटरमीडिएट में लड़कियों ने मारी बाजी, ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.