पीलीभीत, फरवरी 28 -- पीलीभीत। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं जिले भर के 69 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में चल रही हैं। परीक्षा केंद्रों की मॉनिटरिंग के लिए ऑनलाइन व्यवस्था की गई है। परीक्षा समाप्त होने पर छात्राओं ने रंग भरी एकादशी पर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया। बोर्ड परीक्षा में पहली पाली में हाईस्कूल गणित में पंजीकृत 15299 में से 14139 उपस्थित और 1060 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी पाली में इंटरमीडिएट फल और खाद्य संरक्षण, परिधान रचना एवं सज्जा, रंगीन फोटोग्राफी, टंकड़ में पंजीकृत 91 में से 86 परीक्षार्थी उपस्थित और पांच अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान में पंजीकृत 9512 में से 9127 परीक्षार्थी उपस्थित और 385 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली की परीक्षा छूटने के बाद विज्ञान वर्ग की ...