लातेहार, मई 7 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में इंटरमीडिएट परीक्षा के जारी परिणाम में भी छात्राओं ने बाजी मारकर अपना परचम लहरा दी। जिला और स्कूल के टॉप फाइव में ज्यादातर छात्राओं ने ही जगह बनाने में सफल हुई। बरवाडीह के राजकीयतकृत प्लस टू हाईस्कूल की छात्रा सौम्या राज ने कॉमर्स में जिले में टॉप फाइव में जगह बनाई है। वहीं इस स्कूल के आर्ट्स परीक्षा के जारी परिणाम में भी स्कूल टॉप फाइव में चार छात्राएं वर्षा मुटनेजा, मुस्कान, रूबी कुमारी और अदिति छाया ने पहुंची है। इसी प्रकार साइंस परीक्षा के घोषित परिणाम में स्कूल टॉप फाइव में भी चार छात्राएं कुमारी प्रियांशी, सुभांगी अग्रवाल, पूजा कुमारी और हनी कुमारी ने भी जगह बनाने में सफल रही हैं। बता दें कि शांति निकेतन पब्लिक स्कूल के आइसीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणाम में भी बरवाडीह गढ़वाटां...