मोतिहारी, मई 25 -- चिरैया, निसं। थाना क्षेत्र के महुआवा गांव में संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटकी किशोरी के शव मिलने के मामले में अलग-अलग चर्चा हो रही है। कोई इसे हत्या तो कोई आत्म हत्या कह रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। मृतका मुस्कान कुमारी(17) ग्रामवासी भिखर पासवान की पुत्री थी। जिसका शव अपने ही घर में फंदे से लटका हुआ मिला था। हालांकि मामले को लेकर मृतका की मां मिथिलेश देवी के बयान पर पुलिस ने यू डी केस दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। पूछे जाने पर मृतका की मां ने बताया कि इंटरमीडिएट की परीक्षा में कम अंक आने को लेकर वह कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रही थी। इसी बीच मौका पाकर उस...