शाहजहांपुर, अप्रैल 8 -- शाहजहांपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाओं से वंचित एवं छूटे हुए छात्र-छात्राओं को अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। सुबह दस से शाम पांच बजे तक कराई जाएंगी। परिषद के निर्देशानुसार यह परीक्षाएं 9 और 10 अप्रैल को आयोजित की जाएंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, प्रयोगात्मक परीक्षाएं पूर्व निर्धारित आदेशों के क्रम में सीसीटीवी निगरानी में कराई जाएंगी। जिन विद्यालयों में सभी परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं हो सकी है, वहां यह परीक्षाएं संबंधित विद्यालय में ही संपन्न कराई जाएंगी। वहीं, जिन परीक्षार्थियों की परीक्षा विभिन्न कारणों से छूट गई है, उनके लिए जनपद मुख्यालय स्तर पर निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित ह...