हरदोई, फरवरी 26 -- हरदोई, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा जनपद में कड़ी निगरानी के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान कुल 745 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रशासन की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। गुरुवार को प्रथम पाली में इंटर कृषि भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 428 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 386 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 42 परीक्षार्थी अनुपस्थित दर्ज किए गए। पाली में कृषि जंतु विज्ञान विषय में 382 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 375 ने परीक्षा दी और 7 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में भूगोल विषय की परीक्षा संपन्न हुई। इस विषय में 9610 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 8914 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 696...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.