जहानाबाद, मार्च 25 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। जिला पदाधिकारी ने कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के जिला स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले 10 छात्र-छात्राओं को उनकी अभूतपूर्व सफलता के लिए प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए। सम्मानित मेधावी छात्र-छात्राओं में कला संकाय की खुशबू कुमारी (93%), रहनुमा नाज (92.6%), एवं गौतम राज (92%) शामिल रहे। वहीं वाणिज्य संकाय में कृष्ण कुमार (87.4%), तमन्ना कुमारी (86%), अंशिका कुमारी (86%) एवं आरती कुमारी (85.8%) तथा विज्ञान संकाय में लक्ष्मण कुमार (92.4%), अभिषेक कुमार (92%) एवं रोजमी प्रवीण (91.4%) को सम्मानित किया गया। जिला पदाधिकारी ने बताया कि इन बच्चों क...