पीलीभीत, मार्च 7 -- पीलीभीत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं जिले के साथ परीक्षा केंद्रों पर संचालित हो रही हैं। सीबीएसई के नोडल अधिकारी एनसी पाठक ने बताया कि इंटरमीडिएट पंजाबी के पेपर में सेंट जोसेफ स्कूल पूरनपुर में पंजीकृत 23 में से 22 उपस्थित और एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। इसी तरह स्वामी एजुकेशनल स्कूल पूरनपुर में कुल 31 बच्चे उपस्थित और लकी चिल्ड्रन स्कूल पूरनपुर में पंजीकृत 23 में से 22 उपस्थित और एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा नकल विहीन और पारदर्शिता के साथ कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...