लखनऊ, जनवरी 27 -- यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों ने मंगलवार को 130 केन्द्रों पर प्रयोगात्मक परीक्षा दी। शहर व ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में रसायन, भौतिक व जीव विज्ञान समेत दूसरे विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 345 परीक्षा केन्द्र बनाए हैं। इंटरमीडिएट में करीब 50 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इन केन्द्रों पर प्रयोगात्मक परीक्षा की सीसी कैमरे से निगरानी एवं रिकॉर्डिंग की जा रही है। परीक्षकों को परीक्षा केन्द्र से ही परीक्षार्थियों के अंक अपलोड करने हैं। कई परीक्षा केन्द्रों पर अभी तक परीक्षक नहीं पहुंचने से प्रैक्टिकल शुरू नहीं हो सके हैं। एक फरवरी तक प्रैक्टिकल होने हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.