मोतिहारी, मार्च 24 -- मोतिहारी,निप्र। इंटरमीडिएट के घोषित जिले के रिजल्ट में लड़कियों का जलवा रहा है। सभी संकाय में लड़कियां जिला टॉपर बनी हैं। कॉमर्स में तो प्रथम, द्वितीय व तृतीय तीनों स्थानों पर लड़कियों का कब्जा है। वहीं, साइंस में कुसुम व विवेक कांत ज्वाइंट टॉपर बने हैं।अंजली बनी कला में जिला टॉपर: कला संकाय में गर्ल्स हाई स्कूल मेहसी की अंजली कुमारी जिा टॉपर बनी हैं। उन्हें 472 अंक प्राप्त हुआ है। वहीं, यूएमएस कररिया जागीर कोटवा की शिखा कुमारी 471 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। जबकि तीसरे स्थान संयुक्त रूप से एक छात्रा व एक छात्र हैं। इसमें, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय हीरामनी की सानिवा प्रवीण व राजकीय उच्च विद्यालय गायघाट के दिलखुश कुमार 469 अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं।कॉमर्स की जिला टॉपर बनी दीक्षा राज: गोपालसाह उच्च विद्यालय की ...