पूर्णिया, मार्च 25 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में बिहार टॉपर और जिला टॉपर्स को जिलाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य स्तर पर और जिला स्तर पर परचम लहराने वाले विद्यार्थियों को जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी रवींद्र कुमार प्रकाश और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अविनाश कुमार अमन एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। कला संकाय में पूरे बिहार राज्य में द्वितीय स्थान तथा जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर पूर्णिया का नाम रोशन करने वाले होनहार छात्...