बदायूं, फरवरी 12 -- बिल्सी। नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक सुरेश बाबू गुप्ता, उप-प्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता और प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्री-बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को सम्मानित किया गया। मुख्य आकर्षण के रूप में लक्ष्य तिवारी को मिस्टर वीडीवीआईसी और छात्रा अहदनूर को मिस वीडीवीआईसी चुना गया। साथ ही अनुभव यादव को हेड बॉय और वंशिका राघव को हेड गर्ल नियुक्त किया गया। प्रबंधक सुरेश बाबू गुप्ता ने कहा कि विद्यालय की यादें जीवन के अनमोल क्षण होती हैं। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने विदाई को एक नई यात्रा की शुरुआत बताते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.