बरेली, मार्च 12 -- हाईस्कूल के 44 और इंटरमीडिएट 42 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा बरेली, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से गुरुवार को हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा दोनों पालियों में आयोजित की गई। परीक्षा केंद्रों पर प्रथम पाली में हाईस्कूल के कृषि में 44 और इंटरमीडिएट के कंप्यूटर विषय की परीक्षा 15 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की संस्कृत विषय की परीक्षा में कुल 27 विद्यार्थिंयों ने परीक्षा छोड़ दी।जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं सकुशल संपन्न हुई। प्रथम पाली में परीक्षा केंद्रों से बाहर आते हाईस्कूल के छात्रों ने कृषि का प्रश्न पत्र आसान बताया। इंटरमीडिएट के कंप्यूटर विषय के प्रश्न पत्र में कई प्रश्न प्रश्नों पर काफी समय खर्चना पड़ा। दूसरी पाली में हुए संस्कृत विषय का प्रश्न भी आसान रहा। व...