रामनगर, फरवरी 23 -- रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि सोमवार को इंटरमीडिएट की हिंदी व कृषि हिंदी की परीक्षा कराई गई। बताया कि हिंदी 99541 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए थे। 97016 उपस्थित रहे। 2525 परीक्षा में उपस्थित नहीं हुए है। वहीं इंटर की ही कृषि हिंदी की परीक्षा में 344 छात्र पंजीकृत थे। इनमें से तीन छात्र-छात्राओें ने परीक्षा नहीं दी है। हाईस्कूल में हिंदुस्तानी संगीत-मैलोडिक वादक की परीक्षा में 47 परीक्षार्थियों में से 44 ने ही परीक्षा दी है। हाईस्कूल की टंकण-हिंदी, अग्रेजी में पंजीकृत 130 विद्यार्थियों में से 129 ने परीक्षा दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.