आगरा, अप्रैल 24 -- जनपद में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट की परीक्षा में कासगंज जनपद में 77.23 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इंटरमीडिएट की जिला के टॉप टेन की सूची में शंतनु भदौरिया 90.80 प्रतिशक अंक पाकर जिला टॉपर बने हैं। अंजलि 89.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला में दूसरे और आदित्य मिश्रा 88.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे हैं। डीआईओएस जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में कासगंज जनपद के 64 परीक्षा केंद्रों पर 18648 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 18451 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मलित हुए हैं और 14250 परीक्षार्थी इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। यह भी पढ़ें- UP Board 10th Result: नोएडा, ग्रेटर नोएडा-गाजियाबाद के 10-10 टॉपर्स; जानें किन स्कू...