बदायूं, फरवरी 25 -- बदायूं, संवाददाता। यूपी बोर्ड की परीक्षायें शांतिपूर्ण ढंग से जारी हैं। मंगलवार को प्रथम एवं द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा हुई। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में करायी जा रही है। कंट्रोल रूम से भी परीक्षा की गतिविधियां देखी जा रही हैं। मंगलवार के लिए प्रथम पाली में व्यवसायी विषय की परीक्षा हुई। जिसमें 338 छात्र-छात्रायें पंजीकृत थे। जिनमें से 326 ने परीक्षा दी। 12 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। द्वितीय पाली में अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा हुई। जिसमें 2,711 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 2,578 ने परीक्षा दी। 133 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की गेट पर कड़ी तलाशी ली गयी। इसके बाद परीक्षार्थियों के लिए कक्ष में भेजा गया। तलाशी के दौरान परीक्षा से संबंधित कोई प्रतिबंधित सामग्री...