इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 22 तक होगा रजिस्ट्रेशन
बगहा, जुलाई 13 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि 22 जुलाई तक बढ़ा दी है।अब छात्र विलंब शुल्क के साथ 22 जुलाई तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और अनुमति आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। हालांकि इसके लिए शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई तक ही निर्धारित की गई है।बोर्ड ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे बैठक या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिक्षण संस्थानों के प्रधानों को इसकी जानकारी दें। जिससे कि कोई भी योग्य छात्र छूटने न पाए। त्रुटिपूर्ण आवेदन के लिए विद्यालय प्रधान जिम्मेदार होंगे।बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इस अवधि में जिन छात्रों के आवेदन भरे जाएंगे, उनके विवरण की शुद्धता के लिए घोषणा पत्र डाउनलोड करना होगा। यह भी पढ़ें- मैट्रिक व इंटर वार्षिक परीक्षा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.