चंदौली, फरवरी 20 -- चंदौली, संवाददाता। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा शुक्रवार को भी जिले के सभी केंद्रों पर दोनों पालियों में नकलविहीन एवं शुचितापूर्ण ढंग से करायी गई। सुबह की प्रथम पाली में हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 31429 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 29129 परीक्षार्थी में सम्मलित हुए। वहीं 2237 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह दोपहर में द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। इसमें कुल 24873 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इसमें 23453 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 1420 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा केंद्रों पर स्ट्रैटिक मजिस्ट्रेट नजर बनाए रहे। वहीं गठित उड़न दस्ता टीम ने भी विभिन्न केंद्रों का चक्रमण किया। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कर्म...