गया, फरवरी 3 -- इंटरमीडिएट परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को दूसरे की जगह पर परीक्षा देती एक महिला पकड़ी गई। फर्जी महिला शेरघाटी में धरायी है। परीक्षा से 706 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिले के 61 केंद्रों पर दूसरे दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण हुई। कुल 44 हजार 843 में 706 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में आवंटित 26 हजार 685 में से 26452 और दूसरी पाली में 18864 में से 18411 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। पहली में 453 व दूसरी में 253 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। पहले दिन सोमवार की तुलना में दूसरे दिन मंगलवार को दोगुना से अधिक परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। सोमवार को 374 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे थे। केंद्रों पर जांच के बाद भी परीक्षार्थियों को केंद्र के अंदन जाने दिया गया। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित पहली सीटिंग में गणित और दूसरी पा...