गोरखपुर, मई 17 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम तथा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनने से इस क्षेत्र में होटल, रेस्त्रां व मार्केट की नई शृंखला तैयार होगी और बड़ी संख्या में नए रोजगार भी सृजित होंगे। यह भी पढ़ें- गोरखपुर में बनेगा विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स: योगी भूमिपूजन का कार्यक्रम योगी, शनिवार को केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी की मौजूदगी में वाराणसी फोरलेन पर ताल नदोर में करीब 393 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का भूमिपूजन एवं शिलान्यास करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। यह भी पढ़ें- फ्यूल बचाने की PM मोदी की अपील का असर, CM के प्रोग्राम में कार पूल कर पहुंचे केंद्रीय मंत्री-2 सांसदविकासपरक बदलाव उन्ह...