इटावा औरैया, अप्रैल 4 -- जनता कॉलेज के पादप रोग विज्ञान विभाग के संयोजक डॉ मनोज कुमार यादव ने त्रिभुवन विश्वविद्यालय काठमाण्डू में आयोजित दो दिवसीय समिट में भारत और नेपाल के परस्पर सम्बन्ध और उच्च शिक्षा में एक दूसरे के सहयोग पर शिखर वार्ता में प्रतिभाग किया। उन्होंने दोनों देशों की कृषि शिक्षा उन्नयन पर व्याख्यान दिया। डॉ यादव ने बताया कि कृषि अनुसंधान एवं शोध कार्य के साझा नीति से भारत और नेपाल के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा एवं शोध कार्य में मदद मिलेगी। उन्होंने मशरूम शोध पर विशेष जोर दिया। कुल तेईस प्रतिधिनिधियों के दल ने त्रिभुवन विश्वविद्यालय काठमाण्डू के प्रतिनिधि डा.एस.एन.चौधरी एव संवृद्धि एजुकेशनल कंसलटेन्सी प्राइवेट लिमिटेड के रविशंकर देव को विश्विविद्यालय की शैक्षिक सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.