देहरादून, मई 27 -- International border Rules: उत्तराखंड में भाजपा सरकार ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इनर लाइन परमिट इलाकों में सतर्कता और सख्ती बढ़ा दी है। अब इन इलाकों में कार्यरत नेपाली श्रमिक और पोर्टर का पंजीकरण विदेशी नागरिक के रूप में अनिवार्य रूप से कराना होगा। हालांकि, पहले भी यह व्यवस्था लागू थी, लेकिन इसका पालन सख्ती के साथ नहीं हो पा रहा था। अब फॉरेन रजिस्ट्रेशन रीजनल ऑफिस के दिशा-निर्देशों के बाद इस व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है।प्रदेश में अब तक निभाई जा रही थी औपचारिकता अभी तक ट्रैकिंग कारोबार से जुड़ी कंपनियों की ओर से नेपाली मजदूरों के साथ कर्मचारियों का विवरण सामान्य रूप से दर्ज किया जाता था। लेकिन, अब उनके पूरे दस्तावेज, पहचान और रिहायश से जुड़ी जानकारी के साथ ही ऑनलाइन विस्तृत पंजीकरण अनिवार्य कर दिया ग...