पूर्णिया, मई 25 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। वाको इंडिया बिहार स्टेट किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन रहा। प्रतिभाशाली आईपीएसाइट्स ने कुल 14 पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, जिनमें 2 स्वर्ण, 5 रजत तथा 7 कांस्य पदक शामिल हैं। स्वर्ण पदक मदीहा फातिमा और लैबा अरमान ने जीते। रजत पदक विजेताओं में कोमल कुमारी, मायरा फातिमा, जारा गफ्फारी, मायरा शहबाज़ तथा मोक्षिता शामिल रहीं, जबकि रुचि कुमारी, मरिया नाज़, नैरा नसीश, निमिषा भारती और प्राची आराध्या ने कांस्य पदक प्राप्त किए। निदेशक आदिल इमाम ने विजेता टीम को बधाई देते हुए उनकी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प की सराहना की। यह भी पढ़ें- इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन प्राचार्या किस्मत आरा ने भी छात्राओं पर गर्व व्यक्त करते हुए प्रशिक्षको...