इंटरनेशनल ट्रेड शो में शामिल होंगे जिले के दस कालीन कारोबारी
मिर्जापुर, सितम्बर 23 -- मिर्जापुर, संवाददाता। प्रदेश सरकार की तरफ से उद्योग एवं व्यापार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नोएडा में 25 सितंबर से आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) में जिले के दस कालीन कारोबारी अपने उत्पादों का स्टाल लगाएंगे। इससे जिले के कालीन उद्योग को वैश्विक बाजार में जहां नये खरीदार मिलेगे। वहीं नई पहचान भी मिलेगी। ट्रेड शो में जिले के दो मिष्टान कारोबारी भी हिस्सा लेकर अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। इस आयोजन में देश-विदेश से आने वाले कारोबारियों और 86 देशों के आयातकों को मिर्जापुर में तैयार होने वाले आकर्षक कालीन, दरी और अन्य हस्तशिल्प उत्पादों को करीब से देखने का अवसर मिलेगा। इससे स्थानीय कालीन कारोबारियों को नए बाजार और विदेशी खरीदारों से जुड़ने का मंच मिलेगा।
कालीन उद्योग को नई उड़ान जिला उद्योग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.