बागपत, जुलाई 13 -- बागपत। जनपद के उत्पादों को वैश्विक बाजार में नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 के चौथे संस्करण का आयोजन 25 से 29 सितंबर तक इंडिया एक्सपोजिशन मार्ट ग्रेटर नोएडा में होगा। इस बार ट्रेड शो को अधिक भव्य, विविधतापूर्ण और सेक्टर आधारित स्वरूप दिया गया है। इसके लिए जनपद के निर्यातकों, हस्तशिल्पियों, कारखानेदारों और उद्यमियों से स्टॉल बुक कराने की अपील की गई है। इस बार ट्रेड शो में बी-टू-बी और बी-टू-सी प्रारूप पर प्रदेश के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े सम्मेलन, नॉलेज सेशन, फैशन शो और देश-विदेश के व्यापारिक विशेषज्ञों की सहभागिता भी होगी। सबसे खास बात यह है कि लगभग 400 से 500 सेक्टर-विशिष्ट विदेशी खरीदार (ओवरसीज बायर्स) ट्रेड शो में पहुंचेंगे, जिससे जिले के ...