मेरठ, सितम्बर 1 -- मेरठ। मेरठ के खेल उत्पादों की दुनिया में पहले से पहचान है, अब शहर के दूसरे उत्पाद भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी धाक जमाने की तैयारी में हैं। ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक होने वाले उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में मेरठ के 100 से अधिक कारोबारी और निर्यातक अपने उत्पादों के साथ पहुंचने की तैयारी में हैं। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में होने वाले इस आयोजन में प्रदेशभर के उत्पादों को विदेशी खरीदारों और कारोबारियों के सामने प्रदर्शित किया जाएगा। मेरठ के लिए ट्रेड शो इसलिए भी अहम है क्योंकि यहां के कारोबारियों को अंतरराष्ट्रीय खरीदारों से सीधे जुड़ने, नए बाजार तलाशने और बड़े ऑर्डर हासिल करने का मौका मिलेगा। आयोजन में अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के साथ घरेलू बीटूबी और बीटूसी खरीदारों के लिए भी प्लेटफार्म तैयार किया...