इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर रहे सारांश जैन को रविंद्र जडेजा ने दिया अनुभव का डोज, कहा- प्रेशर मत लेना
कोलंबो, अगस्त 23 -- अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने रविवार को टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले सारांश जैन को भारत के लिए खेलने का दबाव नहीं लेने और अपने पहले मैच को एक और प्रथम श्रेणी मुकाबले की तरह खेलने की सलाह दी।जडेजा ने साझा किया अनुभव, कहा दबाव मत लेना तैंतीस वर्षीय स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर सारांश ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में दूसरे टेस्ट में पदार्पण किया। वह भारत की ओर से टेस्ट खेलने वाले 320वें खिलाड़ी बने। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा साझा किए गए वीडियो में जडेजा ने सारांश से कहा, ''टेस्ट कैप नंबर 320, सारांश, बहुत अच्छा।'' उन्होंने कहा, ''घरेलू क्रिकेट में आपने इतने वर्षों तक जो मेहनत की है और लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है, चाहे वह भारत ए हो या रणजी ट्रॉफी, यह आपके जीवन का बहुत महत्वपूर्ण अवसर है।'' जडेजा ने कहा, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.