एटा, अप्रैल 12 -- कस्बा निवासी तनु चौहान ने अपनी प्रतिभा के बल पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। तनु को लंदन स्थित प्रतिष्ठित संस्था 'इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ जूरिस्ट्स' का पांच वर्ष के लिए विशिष्ट सदस्य चुना गया है। उनका 2030 तक कार्यकाल रहेगा। ​ काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. आदिश सी अग्रवाल और निदेशक सारा जे मार्चिंगटन ने जारी प्रमाण पत्र के तहत तनु चौहान का कार्यकाल वर्ष 2026 से 2030 तक रहेगा। इस परिषद में दुनिया भर के दिग्गज न्यायविद्, न्यायाधीश और कानून विशेषज्ञ शामिल होते हैं।इनके पिता संजीव चौहान ने बताया कि बेटी तनु चौहान ने एशियन लॉ कॉलेज, नोएडा से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की है। यह सदस्यता आसानी से नहीं मिलती है, बल्कि तनु ने इसके लिए इंटरनेशनल काउंसिल की कठिन परीक्षा पास की है। इस परीक्षा में सफलता के बाद ही उन्हें 2026 से 2...