हरिद्वार, जून 15 -- कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगहों को चिन्हित किया गया है। हरिद्वार एक सेफ लैंडिंग एरिया है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट की कैपेसिटी कम है इसलिए वो चाहते हैं कि यहां इंटरनेशनल एयरपोर्ट बने। सोमवार को उन्होंने यह बातें प्रेस क्लब हरिद्वार में आयोजित मीडिया संवाद के दौरान कही। मंत्री सतपाल महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां भी बताईं। उनके कार्यकाल को स्वर्णिम अक्षरों में लिखने की बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकाल देश के विकास के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उन्नति कर रहा देश: सतपाल महाराज विश्व में भी देश को अलग पहचान मिल रही है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्र...