चतरा, सितम्बर 24 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। मुंबई के प्रतिष्ठित धीरूभाई अंबानी स्कूल में आयोजित इंटरनेशनल इसो (आईएसएसओ) जूडो खेल प्रतियोगिता में मयूरहंड के लाल आलोक कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल (रजत पदक) हासिल किया है। अंडर-19 आयु वर्ग में खेली गई इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर आलोक ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। आलोक कुमार मयूरहंड प्रखंड के बेलखोरी गांव निवासी आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्य समिति सदस्य सतेंद्र भगत के प्रतिभाशाली पुत्र हैं। वर्तमान में वह महाराष्ट्र के विख्यात संजय घोदावत इंटरनेशनल स्कूल के मेधावी छात्र हैं और अपनी पठन-पाठन के साथ-साथ खेल जगत में भी विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Faridabad News: स्विमिंग और कराटे में फरीदाबाद ओवर ऑल ...