नैनीताल, अगस्त 21 -- बेतालघाट : डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में बेतालघाट ब्लॉक के ग्रामीणों के लिए अच्छी खबर है। भारत नेट योजना के तहत ब्लॉक की लगभग सभी ग्राम पंचायतों में फाइबर केबल लाइन बिछाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब जल्द ही ग्राम पंचायतों को इंटरनेट सुविधा से जोड़ने के लिए कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। योजना के लागू होने के बाद दूरस्थ गांवों के लोगों को भी तेज और सुगम इंटरनेट सुविधा का लाभ मिल सकेगा। भारत संचार निगम लिमिटेड के एसडीओ संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि भारत नेट योजना के तहत रिखौली, पान कटारा, हल्ली समेत कई क्षेत्रों में टावर स्थापित किए जा चुके हैं। यह भी पढ़ें- बेतालघाट में जल्द शुरू होगी इंटरनेट सुविधा वहीं बारगल और जिनौली में भी टावर लगाने की कार्रवाई चल रही है। इन क्षेत्रों में भी जल्द इंटरनेट सुविधा...