कानपुर, मई 9 -- कानपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल आजादनगर में शनिवार को कानपुर सहोदय अंतर्विद्यालयी अंग्रेजी कहानी-लेखन प्रतियोगिता (कक्षा 09 से 12) का आयोजन किया गया। इसमें 14 प्रतिष्ठित सीबीएसई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कहानी लेखन का विषय था, इंटरनेटविहीन विश्व। निर्णायक मंडल में केवी आईआईटी में अंग्रेजी प्रवक्ता प्रियंका तिवारी, विद्यावती, रचना गर्ग रहीं। परिणाम 16 मई को घोषित किए जाएंगे। प्रधानाचार्या शिल्पा मनीष ने कहा कि बच्चों की बौद्धिक क्षमता, कल्पनाशीलता और लेखन क्षमता विकसित करने के लिए केएसएस की यह प्रतियोगिता सराहनीय प्रयास है। यह भी पढ़ें- नंदा कॉवेंट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मातृ दिवस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...