नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- इंटरनेट की सुरक्षा को लेकर दुनियाभर में हड़कंप मच गया है। PHP प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में दो गंभीर सिक्योरिटी खामियां सामने आई हैं, जिनका फायदा उठाकर हैकर्स प्रभावित सर्वर पर खतरनाक कोड रन कर सकते हैं। इन खामियों को खोजने और उनकी जांच में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की अहम भूमिका रही। इसके बाद Google, OpenAI और Amazon समेत कई टेक कंपनियां सिक्योरिटी मजबूत करने में जुट गईं। कई देशों में गवर्मेंट ऑर्गनाइजेशंस और अन्य इंस्टीट्यूट्स ने जोखिम कम करने के लिए अपनी वेबसाइट्स अस्थायी रूप से बंद कर दी हैं। BBC और CNBC की रिपोर्ट के मुताबिक, इन खामियों को PHP2Shell नाम दिया गया है। इन्हें CVE-2026-109618 और CVE-2026-109619 के रूप में रजिस्टर किया गया है। ब्रिटेन की नेशनल साइबर सिक्योरिटी सेंटर (NCSC) ने इन्हें गंभीर बताते हुए ...